सार्वजनिक स्थलों पर चलाया मास्क व वाहन जांच अभियान

जासं गोड्डा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:04 PM (IST)
सार्वजनिक स्थलों पर चलाया मास्क व वाहन जांच अभियान
सार्वजनिक स्थलों पर चलाया मास्क व वाहन जांच अभियान

जासं गोड्डा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगातार मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर यह अभियान चलाकर आम लोगों को कोविड 19 के प्रकोप से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के चौक-चोराहों पर पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया है। इस दौरान पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों के अलावा जिला मुख्यालय के कारगिल चौक, रौतारा चौक, असनबनी रोड आदि जगहों पर मास्क सह वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान एवं वैसे वाहन चालकों को दंडित किया गया जिन्होंने वाहन चलाते समय मास्क नहीं पहना था व हेलमेट नहीं लगाया था। मास्क सह हेलमेट चेकिग अभियान को लेकर कहा गया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलावासियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। लोग अनावश्यक अपने घरों से नहीं निकलें। घर से जब भी निकले ट्रैफिक नियमों का पालन करें, मास्क अवश्य पहने। लोगों को कोरोना के विरुद्ध जागरूक करने, मास्क पहनकर हीं घरों से बाहर निकलने की प्रवृति को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मास्क और वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क पहनने की अनिवार्यता के प्रति सजग करना है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें। इसमें सभी लोगों का सहयोग आपेक्षित है। नगर थाना प्रभारी मुकेश पांडेय ने बताया कि एक दर्जन से अधिक बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया है।

chat bot
आपका साथी