जनसुविधाओं के लिए पार्षद ने बोर्ड का किया बहिष्कार

गोड्डा वार्ड छह के पार्षद प्रीतम गाडिया ने बुधवार को विभिन्न जनसमस्याओं क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:33 PM (IST)
जनसुविधाओं के लिए पार्षद ने बोर्ड का किया बहिष्कार
जनसुविधाओं के लिए पार्षद ने बोर्ड का किया बहिष्कार

जागरण संवाददाता, गोड्डा : वार्ड छह के पार्षद प्रीतम गाडिया ने बुधवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर परिषद के बोर्ड की बैठक का बहिस्कार किया। गाडिया ने बताया की तीन वर्ष से अधिक का समय बीतने पर भी जनता के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। आज शहर में लगभग सड़क टूटी फूटी स्थिति में है जिससे रोज किसी न किसी की दुर्घटना हो जा रही है। नगर के लगभग सभी नाले मृतप्राय हो चुके हैं। तीन साल से बोर्ड के माध्यम से मौखिक और लिखित आवाज उठाने के बावजूद आज तक नाली मरम्मती के कार्य नहीं किया गया। शहर में लाइट व्यवस्था भी दुरुस्त नही है। मुख्य सड़क के लगभग भेपर खराब पड़े हैं। संज्ञान में दिये जाने के बावजूद मरम्मती नहीं की जा रही है। एक सप्ताह से शहर की जलपूर्ति योजना ठप हो गई है। जिससे लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कारगिल चौक पर दो वर्ष पूर्व बनी हुई दुकानें फुटकर दुकानदारों को लाटरी के माध्यम से दी जानी चाहिये। सबसे अहम बोर्ड के माध्यम से लिखित और मौखिक आय व्यय का ब्योरा मांगे जाने पर भी आज तलक उपलब्ध नहीं करवाया जाना लापरवाही को दर्शाता है। पार्षद गाडिया ने कहा कि जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है। जनता के हित के कार्यो को नजर अंदाज करने पर किया जायेगा। इस बार बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया है। जनसमस्याओं का समाधान नही हुआ तो अगली बार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठेंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने पार्षद को आश्वासन दिया है कि कुछ कार्य अविलंब करवाया जाएगा। कुछ कार्यों को विभागीय प्रकिया में अग्रसारित किये जाएगा।

chat bot
आपका साथी