24 घंटे में मिले 91 नए संक्रमित, 42 हुए स्वस्थ

जासं गोड्डा जिले में कोरोना के नए 91 संक्रमितों की पहचान हुई है। वही 42 लोगों ने क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:46 PM (IST)
24 घंटे में मिले 91 नए संक्रमित, 42 हुए स्वस्थ
24 घंटे में मिले 91 नए संक्रमित, 42 हुए स्वस्थ

जासं, गोड्डा : जिले में कोरोना के नए 91 संक्रमितों की पहचान हुई है। वही 42 लोगों ने कोरोना को मात दी है। ये सभी स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 351 हो चुके हैं। दूसरी लहर में लगातार आठवें दिन भी मौत का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को जिले के ललमटिया स्थित मिशन हॉस्पिटल डकैता में जहां एक बुजुर्ग पुरुष की मौत कोविड से हो गई, वहीं शहर के शकुंतला नर्सिंग होम में भी एक अधेड़ की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा की ओर से जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। जिले में इस माह ही कोविड से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। वहीं गत वर्ष भी दस लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा था। इससे पहले बीते रविवार को यहां कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं बीते शनिवार को शहर के संजीवनी नर्सिंग होम में ऑक्सीजन के अभाव में दो बुजुर्ग सहित एक अधेड़ महिला ने दम तोड़ा था। सिविल सर्जन डॉ मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी ऑक्सीजन प्रेशर से ही संभव है। ऐसे में ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडर से जान नहीं बच सकती है। गंभीर रूप से आक्रांत मरीजों को बड़े सिलिंडर से अधिक दबाव के साथ ऑक्सीजन देने की आवश्यकता होती है। ऐसे में निजी अस्पतालों को अपनी व्यवस्था के अनुसार ही मरीजों को एडमिट करना चाहिए। बता दें कि शनिवार को ही यहां के सनराइज अस्पताल में भी एक युवक की मौत कोरोना से हो गई थी। मृतक सदर प्रखंड के मल्हारा गांव के निवासी थे। सोमवार को यहां जांच में 91 नए संक्रमितों की पहचान हुई हैं। यहां सक्रिया मामले बढ़ कर 351 हो गए हैं। वहीं 42 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी गए।

chat bot
आपका साथी