शिविर में 275 लोगों की हुई कोरोना जांच
बोआरीजोर बोआरीजोर प्रखंड के राजभीठा बोआरीजोर थाना परिसर के सामने कोविड-19 जांच ि
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के राजभीठा, बोआरीजोर थाना परिसर के सामने कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों को रोककर 275 लोगों की कोरोना जांच की गई। आरटी पीसीआर से 100, ट्रूनेट 50, एंटीजेन टेस्ट से 1255 लोगों की जांच की गई। जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं पाए गए। आरटीपीसीआरसैंपल को धनबाद भेजा जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अहमद ने कहा कि बोआरीजोर में कोरोना नियंत्रित है। मौके पर चुन्नू भारती, सोनू ,आशुतोष सोरेन आदि थे।