गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को पौधारोपण के लिए किया जा रहा प्रेरित

मेहरमा कोरोना वायरस ने हर किसी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बता दि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:28 PM (IST)
गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को पौधारोपण के लिए किया जा रहा प्रेरित
गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को पौधारोपण के लिए किया जा रहा प्रेरित

संवाद सहयोगी, मेहरमा : कोरोना वायरस ने हर किसी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बता दिया है। पेड़-पौधे रहेंगे तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसलिए इसे लगाने के साथ ही उसे सहेजना भी हर इंसान के लिए जरूरी है। मेहरमा के पल्लवी इंडेन गैस एजेंसी के संचालक ब्रजकिशोर प्रसाद ने एजेंसी परिसर में आक्सीजन देने औषधीय तथा फलदार तीन सौ पौधे लगाए हैं। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर लेने आने वाले उपभोक्ताओं को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। सिलेंडर लेने वाले हर उपभोक्ताओं की पर्ची पर पौधारोपण करने से संबंधित मुहर लगाने के लिए हुए नहीं भूलते हैं। जिस पर यह लिखा रहता है कि आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए पौधा अवश्य लगाएं। उनसे प्रेरित होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकडों उपभोक्ताओं ने अपने-अपने घरों व इसके आसपास कई पौधे लगाए हैं। तथा उसकी नियमित देखभाल भी करते हैं। ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों की मौत आक्सीजन की कमी से हो गई है। वैसे तो उनके एजेंसी परिसर में पूर्व से ही आम, पीपल, पपीता, नारियल, अड़हुल फूल, कनेल फूल सहित कई वृक्ष पूर्व से ही हैं। उन्होंने बीते मई माह के प्रथम सप्ताह से और भी अधिक औषधीय तथा आक्सीजन देने वाले पौधा लगाना शुरू किया। उनके एजेंसी परिसर में तुलसी, गलोय, नीम, सहजन, हरसिगार, पीपल, आम सहित कई औषधीय पौधे लगाए हैं। जो इनदिनों लहलहा रहे हैं। कई लोग यहां से हरसिगार, गिलोय तथा तुलसी के ना सिर्फ पत्ते बल्कि पौधे भी लेकर जा रहे हैं। पिछले दिनों दैनिक जागरण की आक्सीजन अभियान से वे काफी प्रभावित हुए। आक्सीजन की कमी ना हो इसलिए उन्होंने गैस सिलेंडर लेने आने वाले उपभोक्ताओं को वृक्ष से होने वाले लाभ को बताते हुए पौधा लगाने व उसे सहेजने की सलाह देने लगे। उनकी ओर से करीब सौ लोगों को तुलसी, गिलोय, आम व अन्य पौधे निश्शुल्क दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी