राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे फल

संवाद सहयोगी ठाकुरगंगटी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के 51वें ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:45 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे फल
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे फल

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दर्जनों गरीबों, पीड़ितों, बेसहारों, दलितों, मजदूरों आदि के बीच खाद्य सामग्री वितरित किया। वहीं हरी देवी रेफरल अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। साथ ही साथ ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किया गया। मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवींद्र कुमार पासवान भी उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी ने अपना जन्म दिवस इस वर्ष सादगी पूर्वक मनाने का निर्णय लिया था और देश के सभी कार्यकर्ताओं से भी कहा था कि उनका जन्म दिवस बिल्कुल सादगी पूर्वक मनाया जाए। इसके मद्देनजर गरीबों को खाद्यान्न, मरीजों को फल व अन्य व्यक्तियों को मास्क बांट कर उनका जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंजन कुमार ठाकुर, नवीन चंद्र झा, शकील अहमद, मिस्टर खान, रविद्र प्रसाद महतो, निसार अहमद, नरेश मंडल, लक्ष्मीकांत झा, ठाकुर राजेश आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी