प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर अभिनंदन

गोड्डा झारखंड टेनिस बाल क्रिकेट संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुरजीत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:54 PM (IST)
प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर अभिनंदन
प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर अभिनंदन

जासं, गोड्डा : झारखंड टेनिस बाल क्रिकेट संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुरजीत झा को शनिवार को टेनिस बाल क्रिकेट संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। मौके पर अमित राय, मनोज कुमार पप्पु, मनीष कुमार सिंह, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा व सुमित कुमार झा, मिथिलेश कुमार, सुभाषचंद्र दास, पंकज यादव आदि ने झा का अभिनंदन किया। इस दौरान वक्ताओं ने जिले में खेल के विकास पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष का पद गोड्डा जिला का मिलने पर खुशी का इजहार किया गया। संताल परगना प्रभारी का पद अब देवघर के सचिव संजीव झा को दिया जाएगा। जेटीबीसीए का सदस्य चुने जाने पर जामताड़ा सचिव दीपक दूुबे को भी बधाई दी गई।

chat bot
आपका साथी