आंधी से उजड़ गया आशियाना

प्रखंड की मथुरा पंचायत के मधुरा गांव निवासी नागो यादव का घर पर लगे एस्बेस्टस छत उड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:59 PM (IST)
आंधी से उजड़ गया आशियाना
आंधी से उजड़ गया आशियाना

मेहरमा : प्रखंड की मथुरा पंचायत के मधुरा गांव निवासी नागो यादव का घर पर लगे एस्बेस्टस छत बीते मंगलवार की देर शाम आई आंधी से पूरी तरह तहस-नहस हो गई। हालांकि इस घटना में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। स्थानीय मुखिया पति मोहम्मद जहांगीर आलम ने बताया कि देर शाम तेज आंधी एवं बारिश में मधुरा गांव के नागो यादव के घर की छट पूरी तरह बर्बाद हो गई। बगल के पानी टंकी के पास कुछ लोग खड़े थे। जो स्थिति को देखते हुए तेजी से अपने घर की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार के घर गया और सारी स्थिति का जायजा लिया। घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है। ना ही मवेशी को कोई क्षति हुआ है। मोहम्मद जहांगीर आलम ने बताया कि नागो यादव का प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम है। उनका अभिलेख तैयार किया गया है। बहुत जल्दी उन्हें आवास योजना का दिलाया जायेगा। ताकि उन्हें आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी