मिशन आक्सीजन में पौधारोपण का टूटा रिकार्ड

गोड्डा दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन अभियान के तहत परासी गांव में शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:57 PM (IST)
मिशन आक्सीजन में पौधारोपण का टूटा रिकार्ड
मिशन आक्सीजन में पौधारोपण का टूटा रिकार्ड

जागरण संवाददाता, गोड्डा : दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन अभियान के तहत परासी गांव में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में आम के पौधे लगाए गए। यहां पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की पहल पर लोगों ने पौधारोपण किया। ग्रामीणों ने बताया कि दैनिक जागरण की ओर से बीते पांच जून को पर्यावरण दिवस के बाद ही यह अभियान शुरू किया गया था। अभियान से जुड़कर पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने अब तक पचास हजार से अधिक पौधारोपण कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि दैनिक जागरण की मुहिम से लोग तेजी से प्रेरित हो रहे हैं। परासी गांवा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहां के जन संगठन जनता संघ के संयोजक शशि कुमार, योगेंद्र कुमार एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी जन्मभूमि को समृद्ध और सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने पौधारोपण के बाद इसकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। पंचायत समिति सदस्य रमण जी भी इस अभियान से जुड़े हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने एवं इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व विधायक की अगुवाई में दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान के तहत पौधारोपण अभियान अब रिकार्ड बना रहा है। इस दौरान हजारों की संख्या में आम, कटहल, बरगद एवं पीपल, नीम, सागवान, अमरूद, शीशम आदि पौधे लगाए गए हैं। मौके वीणा भारती स्कूल की प्राचार्य ममता देवी ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम पांच पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान अभियान को अनूठा बताते हुए कहा कि इस अभियान से हर एक व्यक्ति जुड़ गया है। बीते 18 जुलाई को आक्सीजन है वरदान के तहत पोड़ैयाहाट प्रखंड में बड़े पैमाने पर लोगों ने पौधारोपण किया और अपनी भावी पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण के लिए इसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। कहा कि जागरण की ओर से जगह-जगह आक्सीजन पार्क का निर्माण भी किया गया है। यहां आने वाले दिनों में ग्रामीणों के लिए एक शानदार तोहफा साबित होगा। इससे जिले का वातावरण और पर्यावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त होगा। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के बीच कलमी आम के पौधे का निश्शुल्क वितरण भी किया गया।

chat bot
आपका साथी