केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं युवा

गोड्डा भाजपा युवा मोर्चा की बैठक गंगटा स्थित माही पैलेस में हुई। इसमें नव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:26 PM (IST)
केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं युवा
केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं युवा

संवाद सहयोगी, गोड्डा : भाजपा युवा मोर्चा की बैठक गंगटा स्थित माही पैलेस में हुई। इसमें नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड युवा राज्य है, युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बने। उन्होंने कहा कि जिनको जो नया दायित्व मिला है उन्हें उनका दायित्व बोध होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास केलिये सार्थक पहल शुरू की है। नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया ने युवाओं के लिये नए अवसर खड़े किए हैं। जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच कर केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलवाने का काम करें। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर समाज के बीच कार्य करता हैं जब भी देश को कोई आंख दिखाता है तब तब युवा मोर्चा देश के सामने ढाल कि तरह खडा होता हैं। उन्होंने नई समिति को बधाई एवम शुभकामनाएं दी ।

भाजपा जिला महा मंत्री कृष्णा कन्हैया जी ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार से युवाओं को सपने दिखाकर उसे तोड़ा है उसे मोर्चा के कार्यकर्ता उजागर करें।

भाजपा युवा मोर्चा गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज ने कहा कि सामंजन ही हमारे पार्टी कि कार्यपद्धति है जिसके माध्यम से अनुशासित तरीके से कार्यकर्ता राष्ट्र हित मे निरंतर कार्य करते हैं। आने वाले समय मे संगठन के संरचना को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं को पार्टी से जोड़े युवा मोर्चा।

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा कि देश के लिए जिस तरह से क्रांतिकारियों ने एक नया सवेरा दिया उसी तरह युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देश और समाज के लिए विषम परिस्थितियों में भी डटे रहे।

बैठक मे स्वागत किया गया भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जी का। एक नए जोश और जुनून के साथ युवा मोर्चा कि टीम राज्य के युवाओं के हक और हकूक के लिए सदैव तत्पर है आने वाले समय में संगठन में युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं के सहभागिता को बुथ स्तर पर और बढ़ाया जाएगा। इसके बाद कारगिल चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम भी हुआ।

मौके पर भाजयुमो के सभी मंडल पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह, अमित अमन, गोड्डा के नगर अध्यक्ष अजय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी