धान क्रय का भुगतान किसानों को शीघ्र करे हेमंत सरकार : भाजपा

जागरण टीम गोड्डा भाजपा की ओर से मंगलवार को धान क्रय के बाद किसानों का बकाया भुगत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:32 PM (IST)
धान क्रय का भुगतान किसानों को शीघ्र करे हेमंत सरकार : भाजपा
धान क्रय का भुगतान किसानों को शीघ्र करे हेमंत सरकार : भाजपा

जागरण टीम, गोड्डा :

भाजपा की ओर से मंगलवार को धान क्रय के बाद किसानों का बकाया भुगतान की मांग पर हेमंत सरकार के खिलाफ वर्चुअल धरना दिया गया। भाजपा नेताओं ने अपने अपने घरों से फेसबुक लाइव आकर आवाज बुलंद की। इस कड़ी में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, गोड्डा विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक अशोक भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, महामंत्री मुरारी चौबे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा, दिलीप सिंह, पवन झा, पूर्व विधायक प्रशांत मंडल, बिमंत साह, नगर अध्यक्ष गप्पू सिन्हा सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने ऑनलाइन धरना देकर सरकार की आलोचना की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि नवंबर 2020 में किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इसको लेकर पार्टी के बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता ऑनलाइन होकर किसान विरोधी नीति का विरोध करते हुए राज्यपाल को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। जल्द किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान नहीं होने पर भाजपा सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी।

कहा कि किसान कोरोना से जूझ रहे हैं। वहीं अब नई फसल लगाने का समय आ गया है। बकाया धान का मूल्य जल्द मिले ताकि किसान नई फसल भी लगा सके।

इधर मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने कहा कि राज्य के विभिन्न पैक्सों से धान खरीदी की गई थी, कुछ राशि किसानों को मिली भी थी परंतु पूरी राशि किसानों को अब तक नहीं

मिल पाई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों को अभी खेती के लिए पैसे की आवश्यकता हो रही है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कच्चे धान के होने का बहाना बनाकर, धान क्रय केंद्रों को बंद करवा दिया था। किसान बिचौलियों के माध्यम से धान को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हुए थे।

वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि कोरोना तांडव मचा रहा है। कोरोना के साथ-साथ लोगों को और भी कई प्रकार की मुसीबत और चुनौतियों से सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों की मदद झारखंड सरकार की जिम्मेवारी है। हेमंत सरकार कोरोना काल में भी किसानों की हालत को देख मुंह मोड़ रही है। उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा है कि बीते करीब 6 माह पहले किसानों ने पैक्स के माध्यम से अपना धान बेचा।परंतु अब तक उन्हें धान का कीमत नहीं मिल रहा है। अविलंब किसानों को उनके धान की कीमत देने की मांग सरकार से की है।

chat bot
आपका साथी