बरगद ऑक्सीजन का सबसे बड़ा साधन

जागरण टीम गोड्डा दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन से प्रभावित होकर सर्वांगीण विकास मंच के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:33 PM (IST)
बरगद ऑक्सीजन का सबसे बड़ा साधन
बरगद ऑक्सीजन का सबसे बड़ा साधन

जागरण टीम, गोड्डा: दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन से प्रभावित होकर सर्वांगीण विकास मंच के संयोजक सह समाजसेवी सच्चिदानंद साहा ने शनिवार को गोड्डा के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन परिसर में बरगद का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में बरगद जैसा छायादार वृक्ष का होना जरुरी है। बरगद, पीपल जैसे वृक्ष बडा और छायादार होता है। यह दिनरात आक्सीजन छोड़ता है। इसे मानव व पशु पक्षियों को भी राहत मिलती है। भविष्य में यह पौधा बहुत ही लाभदायक साबित होगा। कहा कि सभी गांवों में बरगद, पीपल का वृक्ष लगाया जाता है ताकि इसकी छाया में लोगों को राहत मिले एवं पक्षियों का बसेरा हो और करलव से सारा वातारण गूंजता रहे। बैंक प्रबंधन की ओर से चिल्ड़ेन पार्क में लगाए गए पौधे

गोड्डा : गोड्डा के कारगिल चौक के निकट चिल्ड्रेन पार्क में एसबीआई बाजार ब्रांच की ओर से दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन के तहत पौधरोपण किया गया। मौके पर शाखा प्रबंधन कीर्ति रंजन, राजेश कुमार, सुमन सिंह, बिजयेंद्र कुमार, राकेश रौशन आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भी एसबीआई की ओर से बीते पांच जून को जिले के बायोडायवर्सिटी पार्क में ऑक्सीजन देने वाले 100 उपयोगी पौधे लगाए गए थे। एसबीआई की ओर से पौधरोपण के बाद उसकी घेराबंदी कराने के लिए गेबियन बनाए गए हैं।

महागामा में कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण : एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा व अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मो. इकराम अंसारी ने शनिवार को राहुल गांधी के जन्मदिन पर महागामा में पौधरोपण किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पर्यावरण सभी प्राणियों के लिए अति आवश्यक हैं। पर्यावरण का संतुलन ठीक रखने के लिए पौधरोपण व पौधे का संरक्षण करना चाहिए ताकि पर्यावरण प्रदूषित होने से बचे व लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे मिशन ऑक्सीजन अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर विपिन बिहारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष मिन्हाजुल हक,प्रवीण मिश्रा, उमेश झा, कृष कुमार, विकास कुमार, महिला नेत्री रंजना झा, मो. नावेद, मो जाहिर, दीपक उपाध्याय, विकास कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी