अशोक का सवाल क्यों बन रहीं सड़कें

संवाद सूत्र महागामा महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:44 PM (IST)
अशोक का सवाल क्यों बन रहीं सड़कें
अशोक का सवाल क्यों बन रहीं सड़कें

संवाद सूत्र, महागामा : महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर पूछा है कि महागामा क्षेत्र अंतर्गत पथ निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में स्वीकृति एवं निविदा कराए गए पथ निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाने में विलंब क्यों किया जा रहा है। कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय पथ निर्माण विभाग की ओर से आम जनता के लिए आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण की स्वीकृति हुई थी जिसकी निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी थी। परंतु नई सरकार के गठन होने के बाद उन सभी योजनाओं के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। इससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन सभी सड़कों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए पथ निर्माण विभाग की ओर से स्वीकृत योजनाओं का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने की मांग की पूर्व विधायक ने राज्य सरकार से की है। पूर्व विधायक ने कहा कि भगैया से पिरोजपुर, बुधासन, खिरौंधी पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका था। बाद में ठेकेदार ने कार्य छोड़ दिया। उसपर विभागीय कार्रवाई के उपरांत उक्त पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु विभाग की ओर से अक्टूबर 2019 में ही करीब 58 करोड़ की राशि से शेष निर्माण कार्य हेतु टेंडर किया जा चुका था। उक्त सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड वाहनों का परिचालन होता है परंतु वर्तमान में सड़क निर्माण ठप कर दिया गया है। वहीं गंगटी पलासी चौक से सिरसा बगीचा भाया गंगटी पथ निर्माण कार्य हेतु करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से माह अक्टूबर 2019 में ही विभाग द्वारा निविदा का निष्पादन किया गया है परंतु निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। साथ ही महागामा प्रखंड क्षेत्र दिग्घी से मोहनी बायपास पथ तीन किलोमीटर विभाग की ओर से टेंडर कराया जा चुका है परंतु अबतक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी