रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष बने अकरम

महागामा ऊर्जानगर के राजेंद्र स्टेडियम में रविवार को प्रदेश कमेटी के आदेश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM (IST)
रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष बने अकरम
रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष बने अकरम

संवाद सहयोगी, महागामा : ऊर्जानगर के राजेंद्र स्टेडियम में रविवार को प्रदेश कमेटी के आदेशानुसार वरिष्ठ रोजगार सेवक नंदन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नवगठित कमेटी में अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद अकरम, सचिव निशिकांत कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार भगत, उप कोषाध्यक्ष नंदन कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, त्रिभुवन कुमार जैन, नितिन आनंद, नवल किशोर, प्रवक्ता एवं अनुमंडल अध्यक्ष महागामा दीपक कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष गोड्डा सपन ठाकुर शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी