आयुर्वेद अपनाएंगे जीवन को स्वस्थ बनाएंगे

महागामा परम श्रद्धेय आयुर्वेद शिरोमणि आयुर्वेदाचार्य जड़ी-बूटी संशोधक महर्षि च

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:00 PM (IST)
आयुर्वेद अपनाएंगे जीवन को स्वस्थ बनाएंगे
आयुर्वेद अपनाएंगे जीवन को स्वस्थ बनाएंगे

संवाद सूत्र, महागामा : परम श्रद्धेय आयुर्वेद शिरोमणि, आयुर्वेदाचार्य, जड़ी-बूटी संशोधक, महर्षि चरक एवं महर्षि सुश्रुत की परंपरा को गौरवान्वित करने वाले,वर्तमान युग के धन्वंतरि आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पतंजलि परिवार व भारत स्वाभिमान शाखा महागामा निर्मल कुमार केशरी की अध्यक्षता में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया।जिसमें जड़ी बूटी युक्त पौधा आवला, गिलोय, तुलसी,नीम, अश्वगंधा, शतावरी जामुन, इत्यादि पौधारोपण किया गया। साथ ही जड़ी बूटी से निर्मित पतंजलि अनारदाना वितरण किया गया एवं जड़ी बूटी का लाभ भी लोगों को बताया गया। महागामा के स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिट मीडिया के पत्रकार बंधु को अंग वस्त्र श्रीफल एवं पतंजलि आयुर्वेद के द्वारा जड़ी बूटी द्वारा निर्मित अनार देना देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुन्ना झा ने कहा करे योग रहे निरोग का उद्घोष किया। मौके पर सतीश कुमार झा, आर्य कालिदास भारती, वीरेंद्र मोदी, नित्यानंद शर्मा, शंकर सुमन, अशोक कुमार झा मुन्ना, गोपाल मोदी, देवेंद्र गुप्ता, प्रभात रंजन सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी