कालाजार मुक्त जिला बनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध

गोड्डा जिले को कालाजार से मुक्त करने के जिला प्रशासन ने कमर कस लिया ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:13 PM (IST)
कालाजार मुक्त जिला बनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध
कालाजार मुक्त जिला बनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिले को कालाजार से मुक्त करने के जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। शुक्रवार को जिला सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में कालाजार की रोकथाम हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई। संबंधित पदाधिकारियों को जिले में कालाजार की रोकथाम हेतु द्वितीय चक्र में कीटनाशक के छिड़काव का मास्टर प्लान बताया गया। डीडीसी चंदन कुमार, सिविल सर्जन डा शिव प्रसाद मिश्रा, डीआरसीएचओ डा मंटू टेकरीवाल, वीबीडी पदाधिकारी डा रामप्रसाद आदि ने सभी प्रखंडों के मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक और कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षकों सहित निगरानी निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया गया। कहा गया सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत घरों में पूर्ण रूप से छिड़काव कराया जाना है।

गत वर्ष से यहां छिड़काव कार्य में वृद्धि के कारण कालाजार रोगियों की संख्या में कुछ कमी आई है। कालाजार के नियंत्रण हेतु पशु शेड निर्माण एवं पक्के घरों के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। आइआरएस एक्टिविटी भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहे हैं। कालाजार रोगी की खोज के लिए माइक्रोप्लान भी तैयार किया गया है। जिन्हें पंद्रह दिन से ज्यादा बुखार हो उन्हें चिन्हित कर सही चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। कालाजार उन्मूलन अभियान में आंगनबाड़ी कर्मी, जल सहिया एवं जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों की अहम भूमिका होगी।

chat bot
आपका साथी