जनता दरबार में 28 फरियादियों ने सुनाई समस्या

गोड्डा जिला नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार ने मंगलवार को जनता की फरिया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:44 PM (IST)
जनता दरबार में 28 फरियादियों ने सुनाई समस्या
जनता दरबार में 28 फरियादियों ने सुनाई समस्या

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिला नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार ने मंगलवार को जनता की फरियाद को शारीरिक दूरी करते हुए सुना। जिले के विभिन्न गांव से 28 फरियादियों ने समस्याओं के निष्पादन के लिए जनता दरबार के माध्यम से आवेदन दिया। अधिकारी ने सभी लोगों की शिकायतों को बारी-बारी से सुना। ज्ञात हो कि उपायुक्त व अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक जनता की समस्याओं को सुना जाता है। मंगलवार को जमीन संबंधित विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, पोषण सखी नियुक्ति आदि से संबंधित आवेदन की सुनवाई की गई।

chat bot
आपका साथी