डकैता गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की 12 वीं पुण्यतिथि मनी

ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राजा हांसदा की 12 वीं प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:34 PM (IST)
डकैता गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की 12 वीं पुण्यतिथि मनी
डकैता गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की 12 वीं पुण्यतिथि मनी

संवाद सहयोगी, ललमटिया : थाना क्षेत्र के डकैता गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राजा हांसदा की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय राजा हांसदा की धर्मपत्नी नीलमणी मुर्मू, पुत्र महेंद्र हांसदा, प्रमोद हांसदा एवं ग्रामीणों ने उनके समाधि पर पुष्प अर्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस संबंध में पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलमणि मुर्मू ने कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय राजा हांसदा की मौत 23 जुलाई 2009 में हुई थी। राजा हांसदा क्षेत्र के नामी-गिरामी ग्राम प्रधान थे। समाज के लोगों के साथ उनका मिलनसार स्वभाव एवं नेक विचार था। इस कारण लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। उनके कार्यकाल में ग्रामीणों के क्षेत्र में छोटे बड़े मामले को वे सामाजिक स्तर से बड़ी सहजता के साथ सुलझाने का काम करते थे।

कार्यक्रम में मौके पर परमेश्वर, राय, मिर्जा मुर्मू, कैलाश पंडित, अमित पंडित, प्रभास यादव के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी