इलाज के अभाव में युवक की मौत

बेंगाबाद इलाज के अभाव में एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:50 PM (IST)
इलाज के अभाव में युवक की मौत
इलाज के अभाव में युवक की मौत

बेंगाबाद : इलाज के अभाव में एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला लुप्पी पंचायत के सिधवासिगा गांव का है। 32 वर्षीय परमेश्वर मुर्मू पिछले एक सप्ताह से बीमार था। उसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा था, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय रहने के कारण उसका बेहतर इलाज नहीं हो पाया। अंत में शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया। वह मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उसे दो छोटी-छोटी पुत्री और एक पुत्र हैं। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया है। इधर पंचायत प्रधान बसंती देवी ने मृतक के आश्रितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी