योग शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

गिरिडीह भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मंगलवार को आदर्श योग कक्षा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 08:56 PM (IST)
योग शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
योग शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

गिरिडीह : भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मंगलवार को आदर्श योग कक्षा महिला कॉलेज गिरिडीह में योग प्रणायाम के साथ-साथ भारतीय नव वर्ष तथा राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गीत संगीत, गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति, भजन,राष्ट्रीय महिला दिवस पर शेरो शायरी आदि का दौर चला। जिन योग शिक्षकों ने पतंजलि योग पीठ के तत्वाधान में पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने मोहल्ले में योग शिविर लगाकर लोगों को योग के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है, उसे फूल माला पहनाकर तथा योग संदेश देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जो नियमित योग साधक हैं और जिन बहनों का सहभागिता कार्यक्रमों में रहती है उन्हें भी योग संदेश देकर योग शिक्षिका ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सदस्यों ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना-अपना विचार रखा। तथा समाज मे हो रहे महिला शोषण, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रमों में आशा सिन्हा, प्रमिला सिन्हा, सुपर्णा मुखर्जी, पुष्पा शक्ति को योग शिविर लगाकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुष्पा शक्ति, आशा सिन्हा, सुपर्णा मुखर्जी, पुष्प लता त्रिवेदी, प्रमिला सिन्हा, जया सिन्हा, प्रीति सिन्हा, संगीता सिन्हा, प्रियंका शक्ति, शालू प्रिया, ममता कंधवे, लक्ष्मी छाया, सीमा लाल, आदि थी।

chat bot
आपका साथी