मजदूरों को नहीं मिल रही वास्तविक मजदूरी

पीरटांड़ मधुबन स्थित सम्मेदाचल विकास कमेटी के कर्मचारियों के चल रहे असहयोग आंदोलन को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:12 PM (IST)
मजदूरों को नहीं मिल रही वास्तविक मजदूरी
मजदूरों को नहीं मिल रही वास्तविक मजदूरी

पीरटांड़ : मधुबन स्थित सम्मेदाचल विकास कमेटी के कर्मचारियों के चल रहे असहयोग आंदोलन को गति देने के लिए झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने शनिवार को कमेटी कार्यालय के गेट पर ही गेट मीटिग का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार की तय न्यूनतम मजदूरी दर भी यहां के मजदूरों को नहीं मिल रही है। मजदूरों को कहीं ढाई सौ तो कहीं दो सौ तीस रुपये दी जा रही है जो उनके साथ अन्याय है। सरकार व श्रम विभाग भी कुंभकर्णी नीद्रा में सोया हुआ है। मंच से वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदार व संस्था ये कभी न भूलें कि मजदूरों का संगठन खत्म हो गया है। ये और मजबूत हुआ है। बैठक में अजीत राय, थानूराम महतो, सूरज तुरी, अनिल किस्कू, हराधन तुरी, मनोज महतो, मोहन टुडू, जागेश्वर मुर्मू आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी