महिलाओं पर बुरी नजर डालने वालों की अब खैर नहीं

जागरण संवाददाता गिरिडीह महिलाओं व लड़कियों पर बुरी नजर डालने वालों की अब खैर नह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:36 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:36 AM (IST)
महिलाओं पर बुरी नजर डालने वालों की अब खैर नहीं
महिलाओं पर बुरी नजर डालने वालों की अब खैर नहीं

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : महिलाओं व लड़कियों पर बुरी नजर डालने वालों की अब खैर नहीं होगी। इस तरह की हरकत करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर संयुक्त जिला नियंत्रण कक्ष के लिए एक वाट्सएप नंबर 9123225573 जारी किया गया है। इस नंबर पर महिलाएं व लड़कियां सीधे शिकायत कर सकती हैं, जिनकी गोपनीयता बरकरार रखी जाएगी। यह वाट्सएप नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। इस पर शिकायत करने वाले की सूचना संबंधित थानों को तुरंत ही फारवर्ड की जाएगी। ताकि त्वरित गति से कार्रवाई की जाए। इसके लिए मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक वन विनोद रवानी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इनकी टीम में और भी कई पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया है। इस नंबर पर छेड़खानी, अत्याचार, सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश या तस्वीर भेजकर तंग करने, स्कूल-कॉलेज या ट्यूशन आने-जाने के क्रम में फब्तियां कसने, प्रतिकूल टिप्पणी करने, घूरने या पीछा करने वालों की शिकायत करने की अपील महिलाओं व लड़कियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से की गई है। डीएसपी सह नोडल पदाधिकारी ने उक्त नंबर पर निर्भीक होकर सूचना देने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी