महिला का हत्यारोपित गिरफ्तार

बेंगाबाद जरूआडीह पंचायत के बुढि़यासारे गांव में रसी हेंब्रम की पत्नी मंझली मुर्मू की पीट प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:48 PM (IST)
महिला का हत्यारोपित गिरफ्तार
महिला का हत्यारोपित गिरफ्तार

बेंगाबाद : जरूआडीह पंचायत के बुढि़यासारे गांव में रसी हेंब्रम की पत्नी मंझली मुर्मू की पीट पीटकर की गई हत्या मामले में नामजद आरोपित सोबन हेंब्रम को बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे अदालत के आदेश पर गिरिडीह जेल भेज दिया।

बीते रविवार की शाम मंझली मुर्मू अपने भतीजे के घर बकाया रुपये मांगने गई थी। इसी क्रम में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला की रात्रि में लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पति के बयान के आधार पर उसके भतीजे मीनू हेंब्रम, गीता मुर्मू, सोबन हेंब्रम, सचिन और संदीप के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपित फरार थे। एसआई अनिल कुमार, पंकज दूबे आदि ने सदलबल डाकबंगला के समीप एक स्थान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी