छत से गिरने से महिला की मौत

संस बेंगाबाद (गिरिडीह) मकान के छत से गिरने से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:31 PM (IST)
छत से गिरने से महिला की मौत
छत से गिरने से महिला की मौत

संस, बेंगाबाद (गिरिडीह) : मकान के छत से गिरने से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना सोनबाद पंचायत के सोनबाद गांव की है। बालेश्वर मंडल अपने छत पर टमाटर ओर मिर्च की फसल लगाए है। लगभग नो बजे सुबह उसकी पत्नी कुसमी देवी छत पर टमाटर तोड़ने गई थी। छत पर रेलिग नहीं था। टमाटर तोड़ने के दौरान वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्वजनों ने इलाज के लिए गिरिडीह के एक अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र हैं। दूसरी घटना करमुटाल गांव में घटी, 40 वर्षीय मनोज कुमार एक सप्ताह पूर्व से बीमार था। गुरुवार की शाम उसका निधन हो गया। उसके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । मृत व्यक्ति को दो पुत्री ओर एक पुत्र है। आगामी आठ मई को उसकी बेटी की शादी होनेवाली थी, लेकिन बेटी की शादी के पूर्व ही उसकी मौत होने से जहां परिजनों का बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसर गया है।

chat bot
आपका साथी