महिला व युवती ने किया विषपान

गिरिडीह घरेलू विवाद में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र निवासी एक महिला व एक युवती ने कीट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:44 PM (IST)
महिला व युवती ने किया विषपान
महिला व युवती ने किया विषपान

गिरिडीह : घरेलू विवाद में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र निवासी एक महिला व एक युवती ने कीटनाशक पी लिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है।

पचंबा थाना अंतर्गत बक्सीडीह निवासी एक महिला एवं लोकाय थाना क्षेत्र निवासी युवती ने घरेलू विवाद में कीटनाशक पी ली। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को धनबाद रेफर कर दिया गया। युवती की हालत नाजुक बताई गई है।

chat bot
आपका साथी