महिला ने लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप

गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत की एक महिला ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर जानलेवा ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:19 PM (IST)
महिला ने लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप
महिला ने लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत की एक महिला ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गावां थाना में दिए आवेदन में बसंती देवी (पति महेंद्र ठाकुर) ने बताया कि शनिवार की दिन में दो बजे वह अपनी दुकान बंद कर रही थी। तभी अचानक कुंदन साव, दीपक कुमार, कैलाश प्रसाद साव, लखन मोदी, बसंती देवी (पति कुंदन साव) एकाएक आकर लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से मारपीट करने लगे। उसके पुत्र को मारने के पश्चात सभी लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाती कि उससे पहले वह बेहोश हो गई। उसके दोनों पुत्र पंकज कुमार व विकास कुमार घायल हो गए जिनका इलाज गावां सीएचसी में किया गया। कहा कि अगल बगल के लोग नहीं दौड़ते तो वे सभी उन्हें जान से मार देते। उन्होंने आवेदन देकर थाना प्रभारी से इसमें कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी