जलाशयों के निर्माण व विस्तार से बढ़ेगा भूगर्भ जल

खोरीमहुआ जल इस धरती की अमूल्य वस्तु है। जिस प्रकार हम हवा और भोजन के बिना जीवित नहीं र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:31 PM (IST)
जलाशयों के निर्माण व विस्तार से बढ़ेगा भूगर्भ जल
जलाशयों के निर्माण व विस्तार से बढ़ेगा भूगर्भ जल

खोरीमहुआ : जल इस धरती की अमूल्य वस्तु है। जिस प्रकार हम हवा और भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकते, उसी प्रकार हमें जल के बिना जीवित रहना भी संभव नहीं है। धरती पर समस्त जीव सृष्टि के लिए जल सबसे महत्वपूर्ण है। धरती पर जल का विशाल भंडार होने के बाद भी मात्र एक प्रतिशत पानी ही हमारे उपयोग के लिए बचा है। क्योंकि बाकी का पानी या तो खारा है या बर्फ के पहाड़ों के रूप में है। आज सबसे अधिक आवश्यकता जल को बचाने की है। आनेवाले समय में हमे भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज जिस प्रकार से हम अनमोल जल को बर्बाद कर रहे हैं। उसे देखकर ऐसा ही लगता है कि आनेवाली पीढ़ी के लिए जल बचेगा ही नहीं। जल संरक्षण आज बहुत जरूरी हो गया है। जिस प्रकार हम जल का दुरुपयोग कर रहे हैं, उस पर रोक लगाने की जरूरत है।

दुनियां के कई देश जल की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। भारत के कई राज्यो में लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। जल का हम सही उपयोग करें और जल के स्त्रोतों को बढ़ाएं तो पानी की समस्या से हम निजात पा सकते हैं। जल संरक्षण करने के लिए हमें बरसात के पानी को संग्रह करना चाहिए, नदियों, तालाबों और अन्य जलस्त्रोतों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। साथ ही, जल का सदुपयोग करना चाहिए।

पानी संकट से निजात पाने के लिए जल संरक्षण करना बहुत जरूरी है। सिचाई के लिए टपक पद्धति और फव्वारे का उपयोग करने से पानी को बचा सकते हैं। पानी को बर्बाद करना कहीं से भी उचित नहीं है।

मुकेश वर्मा, चादगर

----

घर में नहाने, बर्तन धोने, शौचालय आदि में ढेर सारा पानी इस्तेमाल किया जाता है। अत: वहां हमें समझदारी से पानी का उपयोग करना चाहिए। यह हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि पानी को किसी भी सूरत में बर्बाद न करें।

राहुल राणा, नावाडीह

---

वनों की कटाई के कारण वर्षा पर भी प्रभाव पड़ता है। अत: वनों की कटाई को रोककर उसका विस्तार बढ़ाना चाहिए।

सबदर अली

---

जल संरक्षण में एक रणनीति वर्षा जल संचयन है। तालाब, झील, डोभा, टीसीबी, नहर आदि का निर्माण करना, पानी के जलाशय का विस्तार करना वर्षा जल संचयन के विभिन्न तरीके हैं। इससे भूगर्भ जल भी बढ़ेगा और जल संचयन भी होगा।

प्रेम प्रकाश

chat bot
आपका साथी