खाली है पानी टंकी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गिरिडीह बस पड़ाव में राहगीरों एवं यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगाई गई पानी टंकी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 04:40 PM (IST)
खाली है पानी टंकी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
खाली है पानी टंकी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गिरिडीह : बस पड़ाव में राहगीरों एवं यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगाई गई पानी टंकी खाली पड़ी है। गर्मी के इस मौसम में टंकी के खाली रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। झारखंड प्रदेश असंगठित मजूदर यूनियन के जिलाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने शासन-प्रशासन और संबंधित संस्था का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। विश्वकर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बस पड़ाव में अमृत धारा नामक पानी की टंकी संचालित है, लेकिन कई दिनों से इसमें पानी का अभाव हो गया है। टंकी रहने के बावजूद उससे पानी नहीं निकलने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। खासकर बच्चों और महिला यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेयजल व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर है। इसके बावजूद बस पड़ाव जैसे महत्वपूर्ण स्थान में पेयजल का अभाव होना गंभीर विषय है। यहां तत्काल पेयजल की व्यवस्था करने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी