मानदेय के लिए जल सहियाओं ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को महेशलुंडी स्थित वाटर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 07:00 PM (IST)
मानदेय के लिए जल सहियाओं ने किया प्रदर्शन
मानदेय के लिए जल सहियाओं ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह : बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को महेशलुंडी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रांगण में जल सहियाओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गांडेय में मुखिया द्वारा जलसहिया के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने की सभी ने निदा की। इस घटना को लेकर जल सहियाओं ने आक्रोश व्यक्त कर दोषी मुखिया पर कार्रवाई की मांग की। जल सहिया पूर्णिमा देवी ने कहा कि इस घटना से सभी जल सहिया खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने उपायुक्त से दोषी मुखिया की गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन कर रहीं जल सहियाओं ने बताया कि वे लोग 18-20 अगस्त तक लगातार काला बिल्ला लगाकर अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगी, जबकि 27 अगस्त को जल सहिया संघ की ओर से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष धरना दिया जाएगा। 21 सितंबर को मोहराबादी मैदान रांची से जूलूस निकालकर मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। मौके पर पुष्पा देवी, प्रमीला देवी, सुमनकरी देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, गायत्री देवी, बिदिया देवी आदि जल सहिया उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी