हर 20 मिनट पर अच्छे से धोएं हाथ

जमुआ (गिरिडीह) जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वावधान में विधिक सहायता केंद्र च

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:59 PM (IST)
हर 20 मिनट पर अच्छे से धोएं हाथ
हर 20 मिनट पर अच्छे से धोएं हाथ

जमुआ (गिरिडीह) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वावधान में विधिक सहायता केंद्र चकमंजो की ओर से रविवार को राजगढ़ में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मास्क, सैनिटाइजर व दो गज की दूरी के नियमों का पालन किया गया। पीएलवी सुबोध कुमार साव ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है। यह प्रतिदिन भयावह रूप धारण कर रहा है। इससे बचने के लिए घर पर ही रहें। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। यदि कोई जरूरी काम पड़ जाए तो मास्क का उपयोग जरूर करें व दो गज की दूरी बनाए रखें। हर बीस मिनट पर हाथ को साबुन से अच्छी तरह धोएं व सैनिटाइजर का भी उपयोग करें। इसमें झालसा की ओर से संचालित योजना तृप्ति, चेतना, निरोगी भव: आत्मनिर्भरता, मानवता, श्रमेव वंदते, भुखमरी एवं कुपोषण से मुक्ति की जानकारी दी गई। भवन संनिर्माण कर्मकार निबंधन को 15 आवेदन लिया गया और श्रम विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को निबंधन कराकर उसका लाभ लेने की जानकारी दी गई। निबंधित मजदूरों के बीच शर्ट पेंट के कपड़ा का वितरण किया गया। मौके पर किशोरी यादव, आशीष तिवारी, राजेश दास, ब्रह्मादेव यादव, चंदन विश्वकर्मा, अनिल तिवारी, प्रयाग, दीपेश कुमार यादव, भुनेश्वर सिंह, हुलास दास, कैलाश दास, मेघू दास, बहादुर रविदास, सहदेव दास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी