आफत बनाकर आई बारिश, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

गिरिडीह लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने कई परिवार पर आफत बनकर आया है। इसी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:58 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:58 AM (IST)
आफत बनाकर आई बारिश, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त
आफत बनाकर आई बारिश, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

गिरिडीह : लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने कई परिवार पर आफत बनकर आया है। इसी क्रम में रविवार की रात को हो रही बारिश से एक घर का छप्पर व दिवार एकाएक गिरने लगा। गनीमत रहा कि सोए परिवार की नींद खुल गई और घर से बाहर निकलकर जान बचाई। यह घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के बरवाडीह करबला मैदान निवासी महेंद्र हजाम व प्रदीप हजाम के घर घटी। घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था लेकिन एकाएक छप्पर टूटने की आवाज आई। आवाज सुनकर पूरा परिवार घर से बाहर निकल गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस क्रम में दीवार व छप्पर गिर गया। बारिश में ही किसी तरह बचकर रात बिताना पड़ा। पीड़ित प्रदीप व महेन्द्र फुटपाथ पर नाई का काम कर जीवन यापन करता है। लॉकडाउन में उनकी आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो गई है। वह आवास योजना का लाभ के लिए विभाग में फार्म भी भर कर जमा किया है लेकिन आवास अभी तक स्वीकृति नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आवास योजना की लाभ दिलाने की गुहार लगाई है।

बेंगाबाद में आंधी-पानी ने जमकर तबाही मचाई, लोग परेशान

सोमवार को आई आंधी पानी ने बेंगाबाद क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। चपुआडीह में एक व्यक्ति के घर पर पेड़ गिर जाने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं परिवार के कई सदस्य बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश शुरु हुई। इस बीच घर के पास स्थित आम का पेड़ हरि यादव के घर पर गिर गया। इस घटना में घर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत हुई कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय घर में कोई नहीं था। वहीं मुंडहरी मोड़ पर पंसस देवदत्त यादव के घर के पास स्थित एक शीशम का पेड़ गिर गया। इसमें उनका मकान ढहने से बाल बाल बचा। मकान से कुछ ही दूरी पर पेड़ गिरा अन्यथा बड़ा नुकसान होना तय था। इसके अलावे कई के छप्पर उड़े तो कई के बांस के झुरमुट उखड़ गए।

chat bot
आपका साथी