वार्ड सदस्य के हत्यारोपितों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण

संवाद सहयोगी बिरनी सिरमाडीह गांव की वार्ड सदस्य कुंजिया देवी की हत्या के मुख्य आरोपित रो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM (IST)
वार्ड सदस्य के हत्यारोपितों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण
वार्ड सदस्य के हत्यारोपितों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण

संवाद सहयोगी, बिरनी : सिरमाडीह गांव की वार्ड सदस्य कुंजिया देवी की हत्या के मुख्य आरोपित रोजगार सेवक रामेश्वर मंडल और रंजीत मंडल ने गुरुवार को गिरिडीह न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। इसकी पुष्टि बिरनी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने की है।

बीते 12 अक्टूबर को जमीन विवाद को लेकर केशो मंडल की पत्नी कुंजिया देवी की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर बिरनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें केशो मंडल के भतीजा रोजगार सेवक रामेश्वर मंडल, रंजीत मंडल के अलावा छकनी देवी, नीलम देवी सहित उसकी दो चचेरी बहन और बहनोई को नामजद आरोपित बनाया गया था। घटना के तुरंत बाद नीलम देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन रामेश्वर मंडल और रंजीत मंडल फ़रार चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी