टीकाकरण के लिए चला जागरूकता अभियान

जासं गिरिडीह कोविड-19 टीकाकरण को ले रविवार को क्राई कोलकाता के सहयोग से बिरनी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:12 PM (IST)
टीकाकरण के लिए चला जागरूकता अभियान
टीकाकरण के लिए चला जागरूकता अभियान

जासं, गिरिडीह : कोविड-19 टीकाकरण को ले रविवार को क्राई कोलकाता के सहयोग से बिरनी प्रखंड के दासोडीह, परसबनी, करमा, दुधियानो एवं सूईयाडीह में जागरूकता अभियान चला। गीत एवं विचारों के माध्यम से लोगों को कोविड-19 का टीका लेने के लिए प्रेरित किया गया। टीका का लाभ विस्तार से बताया गया। दासोडीह के वार्ड सदस्य प्रकाश यादव ने कहा कि संस्था का यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। जागरूकता टीम में राजू महतो, रामकिशोर सिंह, विकास गोस्वामी, विनोद साहु आदि शामिल थे। कोरोना से बचाव को लिया 9980 ने टीका

गिरिडीह : रविवार को जिले के अलग-अलग केंद्रों पर 9980 लोगों को टीका दिया गया। सबसे ज्यादा जमुआ सेंटर पर 1316 लोगों ने वैक्सीन लिया जबकि सबसे कम गावां वैक्सीनेशन सेंटर पर 306 लोगों ने वैक्सीन ली। बगोदर में 745, सरिया में 626, बेंगाबाद में 630, बिरनी में 635, देवरी में 643, डुमरी में 819, गांडेय में 682, गावां में 306, सदर सीएचसी में 865, जमुआ में 966, पीरटांड़ में 454, शहरी क्षेत्र के वैक्सीनेशन सेंटर में 819, राजधनवार में 1316 व तिसरी में 474 लोगों ने वैक्सीन ली।

chat bot
आपका साथी