सेंट्रल जेल से इलाज के लिए भेजे गए दो बंदी

गिरिडीह सेंट्रल जेल गिरिडीह में बंद दो बंदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:24 PM (IST)
सेंट्रल जेल से इलाज के लिए भेजे गए दो बंदी
सेंट्रल जेल से इलाज के लिए भेजे गए दो बंदी

गिरिडीह : सेंट्रल जेल गिरिडीह में बंद दो बंदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें कानपुर के आरोपित बंदी अशोक कुमार गुप्ता और एक सजायपता बंदी सुरेश साव भी शामिल हैं। कानपुर के रहनेवाले अशोक कुमार गुप्ता को सांस लेने में परेशानी बताई गई थी। उन पर निमियाघाट थाना क्षेत्र में कोयला के अवैध कारोबार के मामले में आरोपित बनाया गया था। वहीं सजायपता बंदी सुरेश साव को शल्य चिकित्सा होनी है। उसे न्यायालय ने दुष्कर्म में सजा सुनाई थी। दोनों बंदियों को न्यायालय के आदेश पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी