सूरत कमाने गए गिरिडीह के दो मजदूरों की मौत

अहिल्यापुर/बगोदर सूरत कमाने गए गिरिडीह जिले के दो प्रवासी मजदूरों की मौत गुरुवार को ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:24 PM (IST)
सूरत कमाने गए गिरिडीह के दो मजदूरों की मौत
सूरत कमाने गए गिरिडीह के दो मजदूरों की मौत

अहिल्यापुर/बगोदर : सूरत कमाने गए गिरिडीह जिले के दो प्रवासी मजदूरों की मौत गुरुवार को हो गई। अहिल्यापुर के संतोष पंडित की मौत सूरत से लौटते वक्त बगोदर में बस में हो गई जबकि बगोदर के अशोक मिस्त्री की मौत सूरत में इलाज के दौरान हो गई।

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पहरमा निवासी वासुदेव पंडित के 28 वर्षीय पुत्र संतोष पंडित की मौत सूरत में हो गई। संतोष मजदूरी करने के लिए सूरत गया था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। बीमारी ठीक नहीं होने पर उक्त युवक अपने सगे भाई रंजीत पंडित के साथ सूरत से गिरिडीह आ रहा था। बस से घर आने के दौरान बगोदर के पास उसका निधन हो गया। सूरत में दोनों मजदूरी करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी निशा देवी, पुत्र सागर पंडित व पुत्री साक्षी कुमारी को छोड़ गया है। शव गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बगोदर : थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत गंधौनिया गांव के प्रवासी मजदूर 31 वर्षीय अशोक मिस्त्री उर्फ जोधी कमार की गुरुवार की सुबह इलाज दौरान सूरत के एक अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वजनों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक के चेचरे भाई बासुदेव मिस्त्री ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी में काम करने के लिए वह गुजरात के सूरत गया था। वहां एक प्लांट में फेब्रीकेशन का काम करता था। दो दिन पूर्व उसकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद न्यू लाइफ हॉस्पीटल एंड नर्सिग होम सूरत में उसे भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसका शव सूरत से एंबुलेंस से भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी नमिता देवी, तीन वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार व दो माह की दुधमुंही बच्ची समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर चला गया।

chat bot
आपका साथी