दो घरों में लगी आग, दस लाख की संपत्ति जली

बिरनी अलग-अलग गांव में रविवार देर रात दो घरों में आग लग गई जिससे लाखों रुपये की संपत्ति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 04:50 PM (IST)
दो घरों में लगी आग, दस लाख की संपत्ति जली
दो घरों में लगी आग, दस लाख की संपत्ति जली

बिरनी : अलग-अलग गांव में रविवार देर रात दो घरों में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सलयडीह के महेंद्र यादव व जमुनियांटांड़ के एतवारी महतो के मिट्टी घर में आग लगी। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे दोनों पीड़ित बेघर हो गए हैं। होली की खुशी पीड़ित परिवारों के साथ-साथ दोनों गांवों में फीकी पड़ गई। इस घटना में दो बकरी भी जिदा जल गई। महेंद्र यादव के घर में रखा एक लाख रुपया समेत पांच लाख जेवरात, बर्तन, कपड़ा, चावल, आलू, धान का बिचड़ा, गेंहू, दो बकरी आदि जल गए। यादव ने कहा कि पुत्री की शादी की तैयारी की जा रही थी। आग कैसी लगी, यह किसी को जानकारी नहीं है। सभी लोग घर पर होलिका दहन की खुशी मना रहे थे। अचानक घर से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। इसे देख हल्ला किया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया जानकी बैठा, माले नेता मुस्तकिम अंसारी सोमवार की सुबह पीड़ित के घर पहुंचे। साथ ही, मदद करने का भरोसा दिया। प्रशासन से पीड़ित को प्रावधान के तहत आवास व अनाज देने की मांग की है।

इधर, जमुनियांटांड़ के एतवारी महतो के घर में आग लगने से पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई । गृहस्वामी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य खाना खा रहे थे। इसी बीच घर के ऊपर से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। आग कैसे लगी, यह किसी को जानकारी नहीं है। विधायक विनोद सिंह सोमवार की सुबह पीड़ित गृहस्वामियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने गृहस्वामियों से घटना की जानकारी ली। दुख व्यक्त किया और मदद करने का भरोसा दिया। कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

chat bot
आपका साथी