झांझ पहुंचे दो हाथी, ग्रामीणों में भय

बिरनी जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े दो हाथी झांझ गांव रविवार शाम लगभग छह बजे पह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:35 PM (IST)
झांझ पहुंचे दो हाथी, ग्रामीणों में भय
झांझ पहुंचे दो हाथी, ग्रामीणों में भय

बिरनी : जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े दो हाथी झांझ गांव रविवार शाम लगभग छह बजे पहुंचे। हाथियों को देख ग्रामीण हो हल्ला करने लगे। पटाखे व बाजे की आवाज सुनने के बाद अब हाथी झांझ व टाटो के जंगल में शरण लिए हुए हैं। इससे आसपास के गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं। गांव में प्रवेश नहीं होने देने के लिए गांव के चारों तरफ अलाव लगाया जा रहा है। इसकी सूचना कांग्रेस नेता बासुदेव प्रसाद वर्मा ने वन विभाग के पदाधिकारी व सीओ, बीडीओ को दूरभाष पर दे दी। तब वन विभाग के वन परिसर उप पदाधिकारी अबोध महथा झांझ पहुंचे। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी