गोवंश चोरी के दो फरार आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह गोवंश चोरी करने के दो फरार आरोपितों को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 08:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 08:15 PM (IST)
गोवंश चोरी के दो फरार आरोपित गिरफ्तार
गोवंश चोरी के दो फरार आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह : गोवंश चोरी करने के दो फरार आरोपितों को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मो. दानिश कुरैशी व मो. जुनैद कुरैशी शामिल हैं। दोनों नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बुधवार को ही न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। दोनों के विरूद्ध गोवंश चोरी करने का मामला मुफस्सिल थाने में अगस्त 2020 में दर्ज कराया गया था। अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को दोनों के घर पर रहने की गुप्त सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को दबोचने की कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी