आज सम्मानित होंगी कपिलो की निवर्तमान मुखिया

बिरनी नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार विजेता कपिलो की निवर्तमान मुखिया सह ग्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:37 PM (IST)
आज सम्मानित होंगी कपिलो की निवर्तमान मुखिया
आज सम्मानित होंगी कपिलो की निवर्तमान मुखिया

बिरनी : नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार विजेता कपिलो की निवर्तमान मुखिया सह ग्राम प्रधान इन्दु देवी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर सम्मानित करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार, पंचायती राज के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय अवार्डियों के लिए प्रशस्तिपत्र जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गत वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली में होनेवाले सम्मान समारोह का आयोजन नहीं किया गया है। देशभर के उत्कृष्ट कार्य करनेवाले राष्ट्रीय अवार्ड विजेता ग्राम प्रधान सह निवर्तमान मुखिया को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि पुरस्कार राशि सीधे बैंक खाता में ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि कपिलो की निवर्तमान मुखिया इंदू देवी ने उत्कृष्ट कार्यो की बदौलत अपने इस कार्यकाल में ग्राम पंचायत को चार राष्ट्रीय अवार्ड दिलाया है। इस कारण उनके कार्यो की सराहना चारों ओर हो रही है। इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि हो तो इंदू देवी जैसा। लगातार चार बार राष्ट्रीय अवार्ड मिलने के कारण पंचायत वासियों में काफी हर्ष है।

chat bot
आपका साथी