टीककारण अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं धर्मगुरु

पीरटांड़ डीसी राहुल सिन्हा शनिवार को पीरटांड़ पहुंचे। यहां उन्होंने कई वैक्सीनेशन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 06:24 PM (IST)
टीककारण अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं धर्मगुरु
टीककारण अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं धर्मगुरु

पीरटांड़ : डीसी राहुल सिन्हा शनिवार को पीरटांड़ पहुंचे। यहां उन्होंने कई वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित किया। टीकाकरण के इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने धर्म गुरुओं से भी आगे आने की अपील की। डीसी के साथ सिविल सर्जन डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार आदि लोग थे। वह आंगनबाड़ी केंद्र खरपोका व दोंदोंसिमर भी गए जहां पहले से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को बुलाकर रखा था। उपायुक्त ने सबों को वैक्सीन के बारे में बताया। तब उनके सामने कई लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनसे प्रेरित होकर गुलबाबू अंसारी, मजहर अली, मुसर्रफ हुसैन, मो. सईद सहित अन्य लोगों ने वैक्सीन लिया। बता दें कि गलत अफवाह के कारण क्षेत्र में वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा था। इसी को लेकर उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी यहां आए थे। मौके पर खरपोका की निवर्तमान मुखिया के पति प्रकाश तिवारी, बीपीएम सरिता कुमारी, इंद्रजीत महतो, रामनरेश सिंह, निवर्तमान प्रमुख सिकंदर हेंब्रम, उपप्रमुख सजाउद्दीन अंसारी आदि लोग शामिल थे। मुखिया ने की लोगों से वैक्सीन लेने की अपील

संस, बिरनी : बंगराकला के निवर्तमान मुखिया देवनाथ राणा ने पंचायत के सभी गांव टोलो में कोविड का वैक्सीन लेने की अपील लोगों से की है। इसे लेकर उन्होंने माइक के माध्यम से एनाउंसमेंट कर सभी को वैक्सीन लेने को प्रेरित किया। कहा कि वे अफवाहों से बचें। वे अपने और अपने बाल बच्चों के सुरक्षित जीवन के लिए वैक्सीन जरूर लें। वैक्सीन से उनका जीवन सुरक्षित हो जाएगा। मौके पर पंचायत सचिव पूरन मांझी, संजय राणा, दिनेश सिंह, रोजगार सेवक मनोज वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी