प्लांट में शेड से गिरा कर्मी, अस्पताल में तोड़ा दम

गिरिडीह स्टील प्लांट में शेड पर काम करने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिरने से एक कम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:12 PM (IST)
प्लांट में शेड से गिरा कर्मी, अस्पताल में तोड़ा दम
प्लांट में शेड से गिरा कर्मी, अस्पताल में तोड़ा दम

गिरिडीह : स्टील प्लांट में शेड पर काम करने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिरने से एक कर्मी की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मृतक 30 वर्षीय मो. खालिद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकोडीह का रहनेवाला था। वह गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर महतोडीह पिकेट के समीप मंझलाडीह में एक स्टील प्लांट में काम करता था। वह गुरुवार की सुबह अपना शिफ्ट खत्म होने पर घर जाने के लिए निकल रहा था तो उसे प्रोडक्शन यूनिट में शेड पर चढ़कर एंगल लगाने को कहा गया। शेड पर चढ़कर वह एंगल लगाने का काम कर रहा था। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर शेड से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में प्लांट के प्रबंधन ने कर्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। प्लांट में कर्मी के गिरकर जख्मी होने की सूचना पर पहले महतोडीह पिकेट की पुलिस व बाद में मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वह पिछले छह वषारर्् से उक्त प्लांट में काम कर रहा था।

chat bot
आपका साथी