मृतक के स्वजनों को मिलेगा 12 लाख का मुआवजा

बिरनी (गिरिडीह) बीते 14 फरवरी की रात्रि सलयडीह की खलिहान में बने ढाको (पुवाल की झो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:49 PM (IST)
मृतक के स्वजनों को मिलेगा 12 लाख का मुआवजा
मृतक के स्वजनों को मिलेगा 12 लाख का मुआवजा

बिरनी (गिरिडीह) : बीते 14 फरवरी की रात्रि सलयडीह की खलिहान में बने ढाको (पुवाल की झोपड़ी) में देर रात को अचानक आग लगने से दो नाबालिग बच्ची समेत महिला की मौत होने पर आपदा प्रबंधन के तहत सरकार से मृतक के स्वजन सीताराम यादव को 12 लाख रुपये का चेक मिलेगा। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दी है। कहा कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें तीनो मृतक के स्वजनों को चार चार लाख का मुआवजा मिलेगा। रविवार को बगोदर के विधायक बिनोद सिंह मुआवजा का चेक उन्हें देंगे। बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो पंचायत अंतर्गत सलयडीह निवासी स्व. हुरो महतो की 55 वर्षीय पत्नी मुंद्रिका देवी अपनी 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी, 7 वर्षीय नतनी झुलिया कुमारी के साथ रविवार को ढाको में सो रही थी। रात को आग लग जाने से महिला समेत दो बच्चियों की मौत हो गई थी। ढाको के बगल गांगो महतो के घर के स्वजनों ने रात्रि को अचानक तेज आग की लपटें देख हो हल्ला किया। ग्रामीण दौड़कर आग बुझाने पहुंचे तब तक पूरे ढाको में आग फैल चुकी थी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन लोग जलकर राख हो गए थे। घटना की सूचना बिरनी पुलिस को दी गई थी।

chat bot
आपका साथी