मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संशोधित मतदाता सूची का पर्यवेक्षण किया

निमियाघाट (गिरिडीह) झारखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के रवि कुमार शनिवार को डुमर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:09 PM (IST)
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संशोधित मतदाता सूची का पर्यवेक्षण किया
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संशोधित मतदाता सूची का पर्यवेक्षण किया

निमियाघाट (गिरिडीह) : झारखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के रवि कुमार शनिवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डुमरी अनुमंडल के सभागार में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डुमरी, नावाडीह एवं चंद्रपुरा के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। डुमरी विधानसभा के संशोधित मतदाता सूची का पुनरीक्षण तथा उससे संबंधित जानकारी उन्होंने ली। मतदाता सूची के पुननिरीक्षण ऑनलाइन करनेवाले फॉर्मो की उन्होंने जानकारी ली। कहा कि यहां के किए जा रहे कार्यो के अनुसार ही पूरे झारखंड में मतदाता पुननिरीक्षण का फॉर्म भरा जाएगा। उन्होंने यहां के कार्यो की सराहना की।

आपको बताते चलें की पूरे झारखंड में डुमरी विधानसभा ही एक ऐसा क्षेत्र है। जहां मतदाता पुनर्निरीक्षण का कार्य सही से हो रहा है। इसी की जानकारी लेने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक किया और इसी अनुसार पूरे झारखंड में फॉर्म ऑनलाइन करने की बात कही है। उन्होंने गरुड़ एप के बारे में जानकारी दी। इसके माध्यम से मतदाताओं के पहचान पत्र में नाम, पता व फोटो सही तरीके से भरा जाएगा और समय की भी बचत होगी। मौके पर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह डुमरी की अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह डुमरी के अंचलाधिकारी शशि भूषण वर्मा, नावाडीह के अंचलाधिकारी ओमकार स्वर्णकार, डुमरी के पूर्व अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, अनुमंडल प्रधान सहायक अनिमेष सिंह, जनसेवक सुदर्शन पांडेय, कंप्यूटर सहायक विकास कुमार सिंह, काली महतो, सूचित कुमार पाठक, उमेश प्रजापति, थानेश्वर महतो, निर्मल साव, निरंजन महतो, भोलाराम क्रांति, हीरालाल महतो, सुनीता देवी, श्वेता गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी