कोरोना संक्रमितों की सेवा में जुटी विद्यार्थी परिषद

गिरिडीह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से कोविड हेल्पलाइन नंबर जार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:24 PM (IST)
कोरोना संक्रमितों की सेवा में जुटी विद्यार्थी परिषद
कोरोना संक्रमितों की सेवा में जुटी विद्यार्थी परिषद

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से कोविड हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस पर पांच मई को अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह को फोन आया कि शहर के बोड़ो में एक कोविड मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। तब आशीष सिंह ने उनके यहां सिलेंडर पहुंचाया। छह मई को आॉक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता मोहनपुर पचंबा के एक निवासी को पड़ी तो उन्हें भी मुहैया करवाया गया। शहर के आठ जरूरतमंदों के बीच कोविड मेडिसिन का वितरण किया गया। अभाविप के कार्यकर्ता लगातार चार सप्ताह से इस सेवा अभियान में लगे हुए हैं। जहां जरूरत पड़ रही है वहां अपनी सेवा दे रहे हैं। मौके पर सेवा अभियान में अभाविप के जिला संयोजक कुमार गौरव, विभावि के सह संयोजक कृष्ण त्रिवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह, नगर सहमंत्री अक्षय कुमार, कॉलेज मीडिया प्रभारी अंकित राज आदि लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी