थाना प्रभारी ने मास्क का वितरण कर दी हिदायत

राजधनवार धनवार बाजार समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर धनवार पुलिस ने अभियान चलाकर मास्क व श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:54 PM (IST)
थाना प्रभारी ने मास्क का वितरण कर दी हिदायत
थाना प्रभारी ने मास्क का वितरण कर दी हिदायत

राजधनवार : धनवार बाजार समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर धनवार पुलिस ने अभियान चलाकर मास्क व शारीरिक दूरी बनाएं रखने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। विदित हो कि धनवार थाना क्षेत्र में प्रशासन के चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद कुछ लोग मनमानी करने में लगे हुए हैं। आलम यह है कि एक दो पहिया पर चार से पांच लोग तक सफर कर रहे हैं और वह भी बिना मास्क लगाए। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर धनवार बाजार के चौक-चौराहों पर खुली दुकानों एवं आवागमन कर रहे लोगों को मास्क की जरूरत बताई। इस क्रम में कई बाइक चालकों को कुमार ने मास्क नहीं पहने रहने के कारण फटकार लगाई तो कई को उठक बैठक करवाई। उन्हें मास्क देकर हमेशा इसका प्रयोग की हिदायत दी। इस दौरान उनके साथ धनवार पुलिस टीम के कई जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी