माले ने मनाई चारू मजूमदार की वर्षगांठ

गिरिडीह भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार के शहादत की 49 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:38 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:38 AM (IST)
माले ने मनाई चारू मजूमदार की वर्षगांठ
माले ने मनाई चारू मजूमदार की वर्षगांठ

गिरिडीह : भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार के शहादत की 49 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को कई जगह कार्यक्रम किए गए। माले कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर व्यवस्था बदलाव की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। बेंगाबाद तथा गांडेय प्रखंड के पार्टी सचिव शिवनंदन यादव व मेहताब अली मिर्जा की अगुवाई में स्थानीय पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रम किए गए। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को एके राय की दूसरी बरसी से लेकर आज चारू मजूमदार के शहादत दिवस तक संकल्प सप्ताह मनाया गया है। भारतीय सर्वहारा मुक्ति आंदोलन में चारू मजूमदार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके आंदोलन से जन प्रतिरोध को एक नई धार मिली थी।

मौजूदा मोदी सरकार तानाशाही की सभी हदें पार कर चुकी है। जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं। किसानों के खिलाफ काले कानून लाए गए हैं। मजदूरों को भी उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। मौके पर राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, रामलाल मुर्मू, रोहित यादव, कमरुद्दीन अंसारी, जलील अंसारी आदि थे।

देवरी: भाकपा माले ने चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाकर उन्हें याद किया। बताया गया कि मजूमदार नक्सलबाड़ी आंदोलन के प्रखर योद्धा थे और पार्टी के लिए अपनी शहादत दे दी थी। वह हमेशा कहा करते थे कि जनता का हित ही पार्टी का हित है। उनका साम्यवाद का सिद्धांत आज प्रासंगिक हो गया है। मौके पर प्रखंड सचिव रामकिशुन यादव, सुनील राय, कुलदीप राय, कासिम अंसारी, रफीक अंसारी, यूनुस अंसारी, बलदेव तुरी, राजकुमार तुरी, माणिक चंद यादव, मुनेश्वर यादव, भुनेश्वर यादव, बीरेंद्र शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी