तिसरी में भी चला मास्क जांच अभियान

तिसरी प्रखंड अंतर्गत तिसरी चौक गुमगी चंदौरी खिजुरी सहित विभिन्न चौक चौराहों पर गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:10 PM (IST)
तिसरी में भी चला मास्क जांच अभियान
तिसरी में भी चला मास्क जांच अभियान

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत तिसरी चौक, गुमगी, चंदौरी, खिजुरी सहित विभिन्न चौक चौराहों पर गुरुवार को बीडीओ सुनील प्रकाश व सीओ असीम बाड़ा के संयुक्त नेतृत्व में तिसरी थाना प्रभारी पिकू प्रसाद सहित पुलिस जवान ने मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में जाकर एक एक दुकानदारों को मास्क पहनने और बगैर मास्क पहने आनेवाले ग्राहकों को कोई भी सामान नहीं देने की सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने कहा की कोरोना ने व्यापक रूप लेने लगा हैं। इसे देखते हुए सरकार की ओर से सभी लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने जैसे बचाव उपाय अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद भी कई लोग बगैर मास्क पहने घर से निकल रहे हैं। ऐसे को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी