कोरोना आपातकाल के लिए सात कोषांगों का गठन

गिरिडीह कोरोना आपातकाल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने जबरदस्त तैयारी की है। डीसी र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:54 PM (IST)
कोरोना आपातकाल के लिए सात कोषांगों का गठन
कोरोना आपातकाल के लिए सात कोषांगों का गठन

गिरिडीह : कोरोना आपातकाल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने जबरदस्त तैयारी की है। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कोरोना संक्रमण को रोकने और उपचार के लिए सात कोषांगों का गठन किया है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें जिला स्थापना कोविड 19 कोषांग में अपर समाहर्ता के नेतृत्व में कार्य होगा। इस कोषांग में उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार और जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह भी होंगे। इसके अलावा आठ कर्मियों को इसमें लगाया गया है। यह कोषांग केंद्र सरकार से आए निर्देशों के आलोक में पत्राचार करेगा। साथ ही कोविड सेंटर, सदर अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर कर्मियों की आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति करेगा। वहीं दूसरे कोषांग में एनडीसी डॉ. सुदेश कुमार और परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ज्योति कुमारी को विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी दी गई है। वे कोरोना काल मे उपजी विधि व्यवस्था को देखेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के आए निर्देशों को उपलब्ध कराएंगे। उनके सहयोग के लिए आठ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

-डीआरडीए में बना ऑक्सीजन कोषांग : डीसी ने सदर अस्पताल और कोविड सेंटर में नियमित रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए डीआरडीए निदेशक के नेतृत्व में कोषांग का गठन किया है। इनमें परिक्ष्यमान उप समाहर्ता पंकज कुमार, जिला उद्योग पदाधिकारी दास कुमार एक्का, पंजक कुमार दूबे और खेल अधिकारी अमित कुमार सिंह के साथ आठ कर्मी तैनात किए गए हैं। हॉस्पीटल और बेड मैनेजमेंट के लिए कोषांग में डीडीसी, अधिकारी पंकज कुमार सिंह और दयानंद कुमार सिंह के साथ चार कर्मी शामिल किए गए हैं। आपदा प्रबंधन कोषांग में अपर समाहर्ता के साथ अधिकारी रीना कुमारी और रीमा कुजूर के साथ कर्मी शामिल हैं। वे सरकार से प्राप्त आदेश को पत्राचार कर लागू कराएंगे। परिवहन कोषांग में अपर समाहर्ता के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा, जिला खनन अधिकारी एससी नायक, अभिनव कुमार सिन्हा और कनीय अभियंता अरबिद कुमार व कर्मी को शामिल किया गया है। वे केंद्र और राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश पर पत्राचार करेंगे। साथ ही इन सभी कार्य के लिए दिशा निर्देश डीसी से लेंगे।

chat bot
आपका साथी