एससीआइ गोदाम के मजदूर की मौत

तिसरी एफसीआइ गोदाम तिसरी में काम करनेवाला मजदूर बुटबरिया निवासी 40 वर्षीय सुखदेव तुरी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:43 PM (IST)
एससीआइ गोदाम के मजदूर की मौत
एससीआइ गोदाम के मजदूर की मौत

तिसरी : एफसीआइ गोदाम तिसरी में काम करनेवाला मजदूर बुटबरिया निवासी 40 वर्षीय सुखदेव तुरी की शनिवार दोपहर को घर में अचानक मौत हो गई। सुखदेव एफसीआइ गोदाम में अनाज के बोरा को ट्रक से खाली व डोर टू स्टेप डिलीवरी में उपयोग आनेवाले वाहनों में बोरा ढुलाई करता था। शनिवार को गोदाम में काम करने के बाद दोपहर एक बजे खाना खाने वह घर आया। उसने घर के पास चबूतरा में बैठकर पत्नी से खाना मांगा। इसी बीच वहीं उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से लोग काफी अचंभित हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटी और एक बेटा छोड़ गया।

chat bot
आपका साथी