योजनाओं की ली जानकारी, सुनीं समस्याएं

जागरण टीम गिरिडीह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देने को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:25 PM (IST)
योजनाओं की ली जानकारी, सुनीं समस्याएं
योजनाओं की ली जानकारी, सुनीं समस्याएं

जागरण टीम, गिरिडीह : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देने को लेकर कई प्रखंडों में शनिवार को शिविर लगा। इसमें योजनाओं की जानकारी देने के अलावा लोगों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस क्रम में कई जगहों पर लोगों को कोविड का टीका भी दिया गया।

डुमरी : कुलगो दक्षिणी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, सीओ धनंजय गुप्ता, प्रमुख यशोदा देवी, मुखिया रूखसाना खातून, कांग्रेस नेता महेश भगत, रूस्तम अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। बीडीओ ने कहा कि एक माह के अंदर सभी आवेदनों की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

देवरी : घोसे पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व बीडीओ इंद्रलाल ओहदार एवं सीओ राज मोहन तुरी ने किया। इसमें योजनाओं का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों लोगों ने आवेदन जमा किया। वहीं कुछ समस्याओं का निदान शिविर में ही कर दिया गया। इसमें कोविड टीकाकरण कैंप आयोजित कर कई लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

अहिल्यापुर : ताराटांड़ पंचायत भवन में आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से गांडेय बीडीओ बिजय कुमार व सीओ मो. सफी आलम ने गांडेय प्रखंड में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ ने वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं व अन्य समस्याओं से संबंधित दर्जनों आवेदनों का निपटारा किया गया।

chat bot
आपका साथी